@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज़ (Rediscover India News) 
पिछले 5 सालो मे इंदौर के कोयला व्यापारी विनोद अग्रवाल की संपत्ति में 600 फीसदी इजाफा!!
  • 5 सालो मे कोयले से इंदौर के विनोद अग्रवाल ने जितनी अकूत दौलत कमाई उतनी पिछले 50 सालो में सोने और हीरे जैसी बहुमूल्य धातुओं को बेच कर इंदौर के आनंद ज्वेलर्स के मालिकों ने भी नहीं कमाया!? दूसरी सबसे खास बात यह है कि आनंद ज्वेलर्स के कुल स्टाफ के 5 फीसदी बराबर स्टाफ भी नहीं होगा पूरे अग्रवाल कोल कोर्पोरेशन मे!?
पिछले 5 सालो से लगातार देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में, और मध्यप्रदेश के अमीरों मे पहला स्थान बरकरार रखने वाले इंदौर के अग्रवाल कोल कार्पोरेशन के मालिक विनोद अग्रवाल 7100 करोड़ की संपत्ति के साथ इस साल भी पहले स्थान पर है!
  • सन 2020 में हुरन इंडिया की देश में 1000 करोड़ से अधिक संपत्ति वाले अमीरों की लिस्ट में इंदौर के कोयला व्यापारी विनोद अग्रवाल का नाम मध्यप्रदेश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में आने पर पूरा शहर आश्चर्यचकित रह गया था!
2020 मे 1200 करोड़ की संपत्ति के साथ देश के सबसे ज्यादा अमीर लोगों की लिस्ट में पहली बार 679 वा स्थान मिला था विनोद अग्रवाल को! 2021 मे 1900 करोड़! 2022 में 6000 करोड़! 2023 में 6700 करोड़! और इस साल 2024 में भी 7100 करोड़ रुपये! के साथ लगातार 5 सालो से एकतरफा कमाई और संपति में वृद्धि के मामले में कोयला व्यापारी के आसपास तो छोड़ो दूर दूर तक कोई नहीं है!!
इंदौर से इस 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाले अमीरों की सूची में बाकी 7 अमीर विनोद अग्रवाल की संपत्ति के मुकाबले में बहुत पीछे है! 7100 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ विनोद अग्रवाल पहले स्थान पर है! तो दूसरे स्थान पर विनोद अग्रवाल से आधी से भी कम संपत्ति पर ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी के मालिक श्याम सुंदर मूंदड़ा को जगह मिली है! मोरया सरिया के मालिक विमल तोडी 1500 करोड़ की संपत्ति के साथ मे 5 वाँ स्थान और अंत में 8 वे स्थान पर सोने – हीरे के व्यवसायी इंदौर के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के मालिक गौरव आनंद 1000 करोड़ की संपत्ति के साथ पहली बार शामिल किए गए!
सन 2024 के लिए लंदन स्थित हुरन रिपोर्ट रिसर्च कंपनी, जो दुनिया के सबसे अमीर लोगों की कानूनी रूप से से वैध संपत्ति की रिसर्च कर उनकी लिस्ट जारी करती है! दुनिया के कई विकसित और विकास शील देशों में इस रिसर्च कंपनी की उपस्थिति है!
सन 2012 में भारत मे हुरन इंडिया की शुरुआत ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट अनस रहमान जुनैद ने की थी!
हुरन इंडिया हर साल देश के 1000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले अमीरों की लिस्ट जारी करती है!
  • पहली बार इसमे इंदौर के 8 अमीरों को जगह मिली है! चूंकि इस लिस्ट में सिर्फ कानूनी व पारदर्शी तरीके से वैध कमाई करने वाले अमीरों को ही शामिल किया जाता है! सिर्फ इसलिए इंदौर के 8 अमीरों को शामिल किया गया है! नहीं तो इस शहर में तकरीबन 50 से ज्यादा अमीर होंगे जिनकी स्वयं की या परिवार की कुल संपत्ति 1000 करोड़ से ज्यादा होगी जिनके नाम उँगलियों में गिने जा सकते हैं!
@प्रदीप मिश्रा री डिसकवर इंडिया न्यूज़ इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *